पहाड़ी गेट क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराया, महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, पथराव से मची अफरातफरी

वार्ड नंबर 38 अंतर्गत ककरमत्ता क्षेत्र स्थित पहाड़ी हनुमान नगर के पास सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार की रात उस समय स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई जब एक पक्ष ने सड़क निर्माण पर स्टे ऑर्डर होने का दावा किया।जानकारी के अनुसार जैसे ही सड़क निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन मौके पर पहुँची, विपक्षी पक्ष ने इसका विरोध करते हुए चालक पर हमला कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे भयभीत होकर जेसीबी चालक मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र की महिलाएं उग्र हो गईं और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने फिलहाल स्थिति को काबू में बताया है और मामले की जांच की जा रही है।

वही पहाड़ी गेट क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में अब दूसरे पक्ष का भी बयान सामने आया है। दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का विवाद शुरू नहीं किया है और वे लंबे समय से उसी स्थान पर निवास करते आ रहे हैं, जहाँ सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

उनका कहना है कि चूंकि सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए उन्होंने यह सुझाव दिया था कि पास में पड़ी खाली जमीन को सड़क में शामिल कर उसे चौड़ा किया जाए, जिससे आम लोगों को सुविधा मिले। इस संबंध में उन्होंने कई बार आग्रह भी किया, लेकिन इसी बात को लेकर क्षेत्र की आरती देवी नामक महिला ने विरोध शुरू कर दिया और अन्य ग्रामीणों को भी अपने पक्ष में कर लिया।आरोप है कि शनिवार को आरती देवी व उनके समर्थकों द्वारा उनके घर पर ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि विरोध करने वालों द्वारा घर में घुसकर मारपीट भी की गई। दूसरे पक्ष के अनुसार, आरती देवी द्वारा यह कहा जा रहा है कि सड़क का निर्माण गुंडई और दबंगई के बल पर कराया जाएगा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद वे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल गए। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मंडुआडीह थाने में दर्ज कराई है, लेकिन उनके पक्ष में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post