मद्रास क्लॉथ स्टोर का उद्घाटन, होली-ईद को लेकर ग्राहकों के लिए आकर्षक रेंज उपलब्ध

भोलूपुरा स्थित चेतमणि चौराहे के समीप मद्रास क्लॉथ स्टोर का भव्य उद्घाटन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण अम्बरीष सिंह ‘भोला’ ने फीता काटकर हर–हर महादेव के जयघोष के साथ दुकान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रशंसा भी की।दुकान के अधिष्ठाता अपूर्व अग्रवाल ने बताया कि उनका यह व्यवसाय वर्षों पुराना है, जो चौक क्षेत्र में चम्पा लाल गिरधर दास के नाम से एक नामचीन प्रतिष्ठान रहा है। चौक क्षेत्र में बढ़ती भीड़भाड़ और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए, साथ ही ग्राहकों की बढ़ती मांग पर अथक प्रयास के बाद भोलूपुरा क्षेत्र में नई दुकान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि आगामी होली एवं ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए नामी कंपनियों के आकर्षक परिधानों की विस्तृत रेंज उचित एवं किफायती मूल्यों पर उपलब्ध कराई गई है, ताकि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और विकल्प मिल सकें।इस अवसर पर गिरधर दास, अपूर्व अग्रवाल, सुबोध जैन, चंद्रमोहन अग्रवाल, हरीश शाह, पोद्दार जी, बियानी जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post