काशी हिंदू विश्वविद्यालय के रुइया ग्राउंड में खेल महोत्सव का भव्य समापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक रुइया ग्राउंड पर 12 फरवरी से शुरू हुआ खेल महोत्सव उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हो गया। इस आयोजन में इनडोर व आउटडोर मिलाकर कुल 10 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में सर सुंदरलाल चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर, एस.एन.ओ., डी.एन.एस., ए.एन.एस., पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा मैदान खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट से सराबोर नजर आया। प्रतिभागियों ने खेल को स्वास्थ्य और एकता का सशक्त माध्यम बताया।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. के.के. गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्टाफ के भीतर नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। “जब हमारा स्टाफ स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा, तभी मरीजों को बेहतर सेवा मिल सकेगी,” उन्होंने कहा।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अंकुर ने इसे सकारात्मक सोच का अभियान बताते हुए कहा कि “फिजिकल फिटनेस ही मानसिक मजबूती की नींव है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से नियमित रूप से खेल या व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन पूर्णतः खेल भावना और सौहार्द पर आधारित रहा, जिसमें किसी प्रकार की धनराशि निर्धारित नहीं की गई।समापन समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की सराहना की। खेल महोत्सव ने यह संदेश दिया कि चिकित्सा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का अहम हिस्सा होना चाहिए।



Post a Comment

Previous Post Next Post