वाराणसी। उत्तर प्रदेश के सारनाथ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म पर तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया और स्टेशन प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धमाका किसी बम का नहीं, बल्कि पानी की बोतल में रखी सल्फास (कीटनाशक) के रासायनिक रिएक्शन के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, बोतल में सल्फास की गोलियां डाली गई थीं, जिससे दबाव बनने पर आवाज के साथ विस्फोट जैसा प्रभाव हुआ।
जांच के दौरान पता चला कि युवक पटना का रहने वाला है और कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में शादी न होने से परेशान था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह आत्महत्या करने की नीयत से स्टेशन पहुंचा था। हालांकि, समय रहते उसे हिरासत में लेकर इलाज और पूछताछ के लिए भेज दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

.jpeg)