वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और करीब एक घंटे तक सत्संग में शामिल हुए।आम श्रद्धालुओं के बीच बैठे नजर आए आश्रम में पहुंचने के बाद विराट और अनुष्का आम भक्तों के साथ जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे दिखाई दिए। दोनों ने पूरी श्रद्धा के साथ सत्संग सुना। इस दौरान किसी विशेष प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और वे सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आए।
भक्ति और सकारात्मक जीवन पर प्रवचनप्रेमानंद जी महाराज ने सत्संग के दौरान भक्ति, सेवा और जीवन में सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रवचन दिया। विराट और अनुष्का ने ध्यानपूर्वक प्रवचन सुना और अंत में संत से व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद प्राप्त किया।पहले भी कर चुके हैं धार्मिक दर्शनयह पहला मौका नहीं है जब यह दंपती धार्मिक स्थल पर पहुंचा हो। इससे पहले भी दोनों विभिन्न मंदिरों और तीर्थस्थलों पर दर्शन-पूजन करते देखे जा चुके हैं।वृंदावन दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस उनकी सादगी और आध्यात्मिक झुकाव की सराहना कर रहे हैं।

