यूपी में गैस सिलेंडर के लिए मारपीट, 400 मीटर लंबी लाइन से लोग परेशान

उत्तर प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और हालात इतने खराब हो गए कि लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट तक हो गई।राजधानी लखनऊ में गैस एजेंसी के बाहर करीब 400 मीटर लंबी लाइन देखी गई। सुबह से ही सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन सप्लाई कम होने की वजह से सभी को सिलेंडर नहीं मिल पाया।

वहीं कानपुर में एक महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि गैस न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। महिला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रही है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा। उसने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि “मन करता है कि खुदकुशी कर लूं।”कई जगहों पर लोगों ने आरोप लगाया कि गैस की सप्लाई कम होने और वितरण व्यवस्था ठीक न होने के कारण समस्या बढ़ रही है। कुछ स्थानों पर लाइन में आगे निकलने को लेकर लात-घूसे और बहस भी देखने को मिली।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है। वहीं प्रशासन और गैस एजेंसियों की ओर से सप्लाई सुधारने का आश्वासन दिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post