वाराणसी। शहर के चेतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर चलते समय एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि बाइक चालक सड़क पर जा रहा था, तभी अचानक मोटरसाइकिल से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति को देखते हुए चालक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
Tags
trendig

