ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां 3 साल का मासूम बच्चा खेलते-खेलते 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।कैसे हुआ हादसा?जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चे की मां बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। इस दौरान छोटा बच्चा घर में अकेला था। खेलते-खेलते वह बालकनी में पहुंच गया और वहां रखी कुर्सी पर चढ़कर झांकने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस कर रही जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है।
Tags
trendig

