वाराणसी: धार्मिक विषयों पर गलत जानकारी देने को लेकर वाराणसी की अदालत में मेटा AI के खिलाफ वाद दायर किया गया है। वादी का आरोप है कि AI ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बारे में गलत जानकारी प्रस्तुत की, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
अदालत ने मामले की जांच के लिए सारनाथ थाने से रिपोर्ट तलब की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और AI सेवाओं को धार्मिक व ऐतिहासिक विषयों पर जानकारी देते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत आगे की कार्रवाई तय करेगी।
Tags
trendig

