नई दिल्ली: संसद भवन के एक गेट पर अचानक सायरन बजने से सोमवार को कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सायरन की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर में जांच शुरू कर दी गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एहतियात के तौर पर गेट के आसपास आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की सघन तलाशी ली गई।
अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। संभावना जताई जा रहीकि सुरक्षा प्रणाली के अलर्ट या किसी तकनीकी कारण से सायरन बजा हो सकता है।करीब कुछ समय बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई और संसद परिसर में आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर जांच जारी है।
Tags
trendig

