टेबल से चाकू उठाकर युवक ने की आत्महत्या, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

वाराणसी में एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने टेबल पर रखा चाकू उठाकर अचानक अपना ही गला काट लिया। इस दर्दनाक घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक कुछ देर से सामान्य तरीके से बैठा हुआ था। अचानक उसने टेबल पर रखा चाकू उठाया और किसी को कुछ समझ में आता उससे पहले ही अपने गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post