लक्साथाना क्षेत्र के औरंगाबाद धोबियाना में युवक ने लगाई फांसी, आर्थिक तंगी से था परेशान

लक्साथाना क्षेत्र के औरंगाबाद धोबियाना में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।  मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। वह पांच भाइयों के परिवार से संबंध रखते थे। उनकी शादी वर्ष 2016 में बच्छाव में हुई थी और उनके दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले उनके एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगे थे।


 परिजनों के अनुसार महेन्द्र कुमार के पास कोई नौकरी नहीं थी और लंबे समय से आर्थिक तंगी सामना कर रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना की सूचना परिजनों ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post