PM की रैली से पहले कोलकाता में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प, मंत्री ने लगाया ईंट से हमला करने का आरोप

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले शनिवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि रैली से पहले दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान उन पर ईंट फेंकी गई, जिससे उन्हें चोट लगी। उन्होंने कहा कि यह हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके समर्थकों पर पहले हमला किया गया था।

घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब ₹18,680 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, परिवहन और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।रैली और झड़प की घटना के बाद शहर में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post