भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले हुई हल्दी सेरेमनी में जमकर मस्ती देखने को मिली। समारोह में कुलदीप अपनी दुल्हन के साथ डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।हल्दी समारोह में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। स्पिनर Yuzvendra Chahal भी इस मौके पर काफी मस्ती करते दिखाई दिए। उन्होंने समारोह में दोस्तों के साथ डांस किया और माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली शादी में भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma और स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav के शामिल होने की भी संभावना है। इसके अलावा क्रिकेट जगत की कई अन्य हस्तियां भी समारोह में पहुंच सकती हैं।कुलदीप यादव की शादी से जुड़े कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें खिलाड़ी पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं और शादी की खुशियों का आनंद लेते दिख रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल वीडिय हल्दी सेरेमनी के दौरान कुलदीप और उनकी दुल्हन का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

