जंसा में दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, 347 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

जंसा (वाराणसी)। दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली शनिवार को जंसा क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 520 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 347 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 173 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

प्रशासनिक अधिकारियों ने समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी शांतिपूर्वक केंद्रों से बाहर निकल गए। अधिकारियों के अनुसार पहली पाली की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


Post a Comment

Previous Post Next Post