काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का पंचमेवा स्नान कराकर नए वस्त्रों और रजत मुखौटे से भव्य श्रृंगार किया गया तथा आकर्षक झांकी सजाई गई।मंदिर में भोग आरती के बाद विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल और पकवान का भोग लगाकर भक्तों के लिए कपाट खोले गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम के दौरान कालभैरव मंदिर चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं शाम को भजन संध्या और रात में सवा लाख बत्तियों से बाबा की महाआरती की गई। मंदिर परिसर को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया था।
Tags
trendig

