कोलकाता में राष्ट्रपति के कथित अपमान के विरोध में वाराणसी के जिला मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि बंगाल सरकार द्वारा राष्ट्रपति के साथ किया गया अमर्यादित व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।
इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी की।प्रदर्शन में साधना गौड़, अशोक कुमार जाटव और मनीष कालरा सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
Trending

