पुलिस कमिश्नरेट की साइबर क्राइम टीम ने ट्रोजन एसएमएस फार्वर्डर एप के जरिए ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पश्चिम बंगाल के अंडाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए महंगे मोबाइल फोन और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरोह ने रामनगर निवासी व्यवसायी अनूप गुप्ता के खाते से 8.38 लाख रुपये की ठगी की थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी डिजिटल फ्लायर और ट्रोजन एपीकेइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे और एसएमएस के जरिए बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागेश्वर मंडल और अक्षय मंडल उर्फ पिंटू के रूप में हुई है, जिनका संबंध झारखंड के जामताड़ा से बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

