मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जय भारत मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्रनाथ सिंह गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मांग की कि टिप्पणी कर
वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष रितेश सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुषमा सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
trendig
.jpeg)
