बरेली: सास-साले के हत्यारोपी ‘अफसर उर्फ बौरा’ पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में डबल मर्डर के आरोपी अफसर उर्फ ‘बौरा’ को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना इज्जतनगर क्षेत्र के सहारा ग्राउंड के पास हुई।पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने गई टीम पर उसने फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अफसर उर्फ बौरा पर आरोप था कि उसरहपुरा चौधरी इलाके में अपनी सास और साले की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post