वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए 3 दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग आयोजित की गई, जिसमें उन्हें व्यवहार, संवाद और संवेदनशीलता से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई।पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद ही नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, अब हर सप्ताह पुलिसकर्मी आम श्रद्धालु बनकर मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे, ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार, सकारात्मक संवाद, भीड़ प्रबंधन और तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम बनाए रखने के तरीके सिखाए गए। प्रशासन का कहना है कि पुलिस का व्यवहार ही श्रद्धालुओं के अनुभव और प्रशासन की छवि तय करता है।
Tags
trendig

