केयर एंड करियर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

मिसिर पोखरा स्थित केयर एंड करियर स्कूल का सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस बार कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। सभी कक्षाओं के छात्रों ने मेहनत, अनुशासन और लगन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर विद्यालय की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पंडित निष्कामेश्वर पुरस्कार से ईवा श्रीवास्तव, अदिती सेठ और शिवांश त्रिपाठी को प्रधानाचार्या अरुंधति मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्या अरुंधति मिश्रा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। वहीं, चेयरमैन आनंद किशोर मिश्र ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा।डायरेक्टर अंकित मिश्र एवं केशकी मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी सफलता को उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया और आगे भी निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का आयोजन कोऑर्डिनेटर सुगीता मेहरा और सुचित्रा डे द्वारा किया गया, जो शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post