केयर एण्ड करियर स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, परिणाम शत-प्रतिशत

केयर एण्ड कॅरियर स्कूल, मण्डुवाडीह शाखा का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल बुधवार को घोषित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा।विद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘पं. निष्कामेश्वर मिश्र अवार्ड’ प्रदान किया गया। ग्रुप-1 (कक्षा 1 से 3) में अक्षत तिवारी ने 99.56 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप-2 (कक्षा 4 व 5) में दर्पण गुप्ता 97.25 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहे, जबकि ग्रुप-3 (कक्षा 6 से 8) में अर्श मौर्या ने 92.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा कक्षा 1 से 8 तक 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों को ‘एकेडमिक स्टार मेडल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। स्कूल समूह के चेयरमैन आर. आनंद किशोर मिश्रा ने मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रोग्रेस कार्ड वितरित किए।इस अवसर पर चेयरमैन ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन और समय के सदुपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में सफलता के लिए निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है।विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुन्धति मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम का फल ही सफलता और सम्मान है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post