दुर्गाकुंड वृद्धा आश्रम में माताओं संग मनाई होली, साड़ी व खाद्य सामग्री वितरित कर लिया सेवा का संकल्प

होली पर्व के अवसर पर सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश करते हुए दुर्गा मंदिर के महंत कौशलपति द्विवेदी एवं समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने अपना यह पावन त्योहार दुर्गाकुंड वृद्धा आश्रम में रह रही माताओं के साथ मनाने का संकल्प लिया।इसी क्रम में आश्रम पहुंचकर उन्होंने वहां निवास कर रही दर्जनों वृद्ध महिलाओं को साड़ी, वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही सभी माताओं का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। सेवा भाव से ओतप्रोत इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें भावुक होकर नम हो गईं।

महंत कौशलपति द्विवेदी और अश्वनी शुक्ला भी माताओं की स्थिति देख भावुक हो उठे। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर वे सदैव इन माताओं के साथ खड़े रहेंगे और सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर महंत कौशलपति द्विवेदी ने कहा कि जब मां खुश होती हैं तो संतान अपने आप खुश रहती है। उन्होंने सभी माताओं के सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने माताओं का आशीर्वाद लिया और होली के इस पावन पर्व को सच्ची सेवा और करुणा के साथ मनाने का संदेश दिया।इस मौके पर कौशलपति द्विवेदी, अश्वनी शुक्ला, अभिषेक दुबे, अनुज, विजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post