प्राचीन काली मठ में चैत्र नवरात्र पर दिव्य आराधना महोत्सव का आयोजन

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्राचीन काली मठ में भव्य दिव्य आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां काली की आराधना की।महोत्सव के अंतर्गत 27 मार्च 2026, शुक्रवार (नवमी तिथि) को हवन एवं कन्या भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तजन हवन में आहुति देकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा कन्या पूजन के साथ भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसके अगले दिन 28 मार्च 2026, शनिवार (दशमी तिथि) को दंडी महात्माओं एवं वैष्णव बटुकों का भंडारा, साथ ही भव्य श्रृंगार एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठेगा और श्रद्धालु भक्ति गीतों का आनंद लेंगे।मठ के महंत पंडित ठाकुर प्रसाद दुबे ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो समाज में धार्मिक एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है।



Post a Comment

Previous Post Next Post