घोरावल में स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का सम्मान

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल घोरावल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रकाशध्यानानन्द जी द्वारा पूज्य स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव ने प्रबंधक एवं उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्रों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के पालन का संदेश दिया।समारोह के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ सतत अध्ययन करते हुए जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित होने वाले प्रमुख मेधावी छात्र-छात्राओं में अदिति (पीजी), अर्थव सिंह (कक्षा 1), कुशाग्र चौबे (कक्षा 2), आयु पटेल (कक्षा 3), वैभव रंजन सिंह (कक्षा 4), शिवांश सिंह (कक्षा 5), श्रेयांश द्विवेदी (कक्षा 6), आराध्या चौबे (कक्षा 7), प्रीशा मौर्या (कक्षा 8) एवं ऋषि पांडे (कक्षा 9) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्य वर्गों में भी द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आकाश सोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोती लाल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—उमेश जायसवाल, किरन मौर्या, राकेश जायसवाल, प्रशांत दुबे, शालिनी श्रीवास्तव, ज्योति चतुर्वेदी, प्रज्ञा पांडे, रोशनी नागर, विनय श्रीवास्तव, अंशु पांडे, शिखा चौबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।


Post a Comment

Previous Post Next Post