श्री काशी विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर राम चरण यादव एवं प्रधानाचार्या किरन यादव ने नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं को रिजल्ट वितरित किया। अपने उत्कृष्ट अंक एवं प्रतिशत देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर डायरेक्टर राम चरण यादव एवं प्रधानाचार्या किरन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में ज्योति गुजराती, डोली चौरसिया, वंदिता यादव, जानकी केशरी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

