काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को “कला आराधना” शीर्षक से राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों, शोधार्थियों एवं कला प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस कार्यशाला का आयोजन प्रो. उत्तमा दीक्षित के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। उनके कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम को विशेष सफलता प्राप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. ए. के. त्यागी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजा राम शुक्ला (अधिष्ठाता, एसवीडीवी संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) ने की। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत के. चतुर्वेदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. ललित एम. सोनी एवं डॉ. सुरेश सी. जांगिड ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं सदस्य सचिव डॉ. सुनील के. पटेल के कुशल संचालन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।कार्यशाला के दौरान कलाकारों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न विषयों पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना, कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना रहा।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

