अफवाहों पर डीएम का बड़ा बयान: वाराणसी में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक

शहर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तेल कंपनियों और GAIL के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद बताया कि वाराणसी में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।डीएम ने कहा कि कुछ स्थानों पर अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं, जबकि वास्तव में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं ताकि कोई भी व्यक्ति ईंधन की कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफाखोरी न कर सके।जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को गैस की बेहतर और नियमित सुविधा मिल सके।अंत में डीएम सत्येंद्र कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन की उपलब्धता को लेकर पूरी तरह निश्चिंत रहें।





Post a Comment

Previous Post Next Post