विश्व गुर्दा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, किडनी स्वास्थ्य पर दिया गया संदेश

विश्व गुर्दा दिवस के अवसर पर ओपल हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गुर्दे (किडनी) के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस वर्ष विश्व गुर्दा दिवस की थीम “स्वस्थ गुर्दे सभी के लिए रखी गई। इस थीम के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में गलत खान-पान, बढ़ता प्रदूषण और अनियमित जीवनशैली के कारण गुर्दा रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित आहार लेना और नियमित व्यायाम करना किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।

डॉ. राय ने कहा कि गुर्दे हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यदि गुर्दे स्वस्थ रहेंगे तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा, इसलिए हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।इस दौरान अस्पताल में आए मरीजों और अन्य उपस्थित लोगों को गुर्दा रोगों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अतिथियों ने भी इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को गुर्दे के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का संकल्प दिलाया गया।



Advertisement



Post a Comment

Previous Post Next Post