बरेका कार्यशाला का NSS छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, लोको निर्माण प्रक्रिया को करीब से जाना

वाराणसी, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएलडब्ल्यू की छात्राएं अपने अध्यापकों के साथ बरेका कार्यशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने रेल इंजन निर्माण की आधुनिक तकनीक और उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से देखा।भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को देश की प्रमुख लोको उत्पादन इकाइयों में से एक बरेका में अपनाई जा रही अत्याधुनिक तकनीक, नवाचार और लोको निर्माण की जटिल प्रक्रियाओं से परिचित कराना था। इस दौरान छात्राओं ने लोको टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको फ्रेम शॉप तथा ट्रक मशीन शॉप का अवलोकन किया।कार्यशाला के विभिन्न सेक्शनों में अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार अलग-अलग चरणों से गुजरते हुए एक आधुनिक विद्युत रेल इंजन तैयार किया जाता है।

साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि उन्नत मशीनों, सटीक इंजीनियरिंग और कुशल मानव संसाधन के समन्वय से विश्वस्तरीय लोको का निर्माण किया जाता है।छात्राओं ने लोको निर्माण से जुड़ी तकनीकों, गुणवत्ता परीक्षण और उत्पादन प्रणाली के बारे में गहरी रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं के समाधान भी किए। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी रहा।इस अवसर पर बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार तथा कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौम्या शर्मा, डॉ. शुभलक्ष्मी त्रिपाठी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश तिवारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post