प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP बोर्ड) ने मूल्यांकन कार्य को लेकर नया आदेश जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, APO (Assistant Prosecution Officer) परीक्षा के दौरान कॉपियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित रखा जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मूल्यांकन कार्य ईद और रामनवमी के दिन भी नहीं किया जाएगा। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में अस्थायी विराम रहेगा।अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्णय परीक्षाओं और त्योहारों के दौरान सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। मूल्यांकन कार्य को बाद में निर्धारित नई तिथियों पर फिर से शुरू किया जाएगा।
Tags
trendig

