भारतीय हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू युवा वाहिनी उधम सिंह मंडल द्वारा चलाए जा रहे “भारतीय हिंदू नववर्ष जनजागरूकता एवं हर घर भगवा ध्वज अभियान” के तहत रविवार को औरंगाबाद क्षेत्र से एक जनजागरूकता रैली निकाली गई।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने-अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने और भारतीय हिंदू नववर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की। रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंबरीष सिंह भोला, अजय सिंह गप्पू, सिंह नीतीश सिंह, श्याम जी कश्यप, राम जी कश्यप सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में लगातार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को भारतीय हिंदू नववर्ष के महत्व से अवगत कराना और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।

