काशी बिस्कुट कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने केंद्र सरकार द्वारा खाद्य विभाग से संबंधित लंबित मांगों को पूरा किए जाने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर लहुराबीर चौराहा स्थित आजाद पार्क में अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया तथा केंद्र सरकार को बधाई दी।व्यापार मंडल के नेता अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन की सीमा को 12 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ 50 लाख रुपये कर दिया है। साथ ही लाइसेंस की अनिवार्यता को भी आजीवन मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से छोटे और मध्यम व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से व्यापारी इन मांगों को लेकर प्रयास कर रहे थे, जिसे केंद्र सरकार ने पूरा कर व्यापारियों के हित में सराहनीय कदम उठाया है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजीत सिंह बग्गा, प्रिया केशरी, सत्य प्रकाश जायसवाल, सुनील चौरसिया, कविन्द्र जायसवाल, संजय गुप्ता, डॉ. रमेश दत्त पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

