अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा वाराणसी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और अबीर-गुलाल तथा गुलाब की पंखुड़ियों से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।समारोह में सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया के नेतृत्व में मद्धेशिया समाज के लोगों ने मिलकर होली खेली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर सुदामा प्रसाद (सांसद, आरा), रविंद्र जायसवाल (राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), छोटी कुमारी (विधायक, छपरा), प्रमोद कुमार (विधायक, मोतिहारी), राधा चरण सेठ (विधायक), सतीश साह (विधायक, लौकहा), केदार प्रसाद (विधायक, कुढ़नी), गणेश कानू (राज्यमंत्री, बिहार),सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने कहा कि होली मिलन आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि जब समाज शिक्षित होगा तभी उसकी राजनीतिक भागीदारी भी मजबूत होगी और अधिकार सुनिश्चित होंगे। समारोह में जिला कमेटी की ओर से आए हुए अतिथियों और समाज के लोगों का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन में जिलाध्यक्ष सुमित मद्धेशिया (अधिवक्ता), उज्वल मद्धेशिया, बीरेंद्र मद्धेशिया, सुधीर मद्धेशिय सहित समस्त मद्धेशिया परिवार के लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

