वाराणसी में 2549 स्थानों पर प्रह्लाद संग ‘होलिका’ विराजमान, आज शाम 5:21 बजे से लगेगी भद्रा

वाराणसी। काशी में होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 2549 स्थानों पर प्रह्लाद के साथ होलिका स्थापित की गई है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और शुभ मुहूर्त में होलिका दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज शाम 5:21 बजे से भद्रा काल प्रारंभ हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन वर्जित माना जाता है। भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

बताया गया है कि भोर में 4:58 बजे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसी दौरान श्रद्धालु अग्नि प्रज्वलित कर परंपरागत रीति से पूजा करेंगे।नगर के प्रमुख चौराहों, मोहल्लों और मंदिरों के पास होलिका सजाई गई है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।होलिका दहन के अगले दिन रंगों का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। काशी की प्रसिद्ध फगुआ और पारंपरिक आयोजन शहर की सांस्कृतिक छटा को और भी जीवंत बनाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post