पांडेपुर चौराहा पर होलिका दहन की अनोखी थीम, बनारसी संस्कृति की दिखी जीवंत झलक

होली पर्व के मद्देनज़र शहर के प्रसिद्ध पांडेपुर चौराहा पर इस वर्ष होलिका दहन को खास और अनोखी थीम के साथ सजाया गया है। आयोजन समिति ने इस बार बनारसी लोक संस्कृति को केंद्र में रखते हुए थीम रखी है — “मुरारी चाय वाले और खई के पान बनारस वाला”।होलिका दहन स्थल पर बनारसी पान की दुकान की आकर्षक प्रतिकृति तैयार की गई है, जो शहर की मशहूर चाय-पान संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रही है। रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक अंदाज़ और स्थानीय शैली में की गई साज-सज्जा लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीर भी इस अनोखी थीम को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी तैयारियां लगभग दो महीने पहले शुरू कर दी गई थीं। विशेष बैठक में थीम का चयन किया गया और फिर उसे भव्य रूप देने की विस्तृत योजना बनाई गई। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ बनारस की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को भी मंच प्रदान करना है।धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का यह अनूठा संगम पांडेपुर चौराहा को इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post