शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक लेखपाल ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि लेखपाल कुछ समय तक रेलवे ट्रैक के पास खड़ा रहा। जैसे ही ट्रेन पास पहुंची, वह अचानक ट्रैक पर लेट गया। तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के बाद उसका धड़ करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।वहीं, इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे संवेदनशील वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर न करें।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

