मेरठ:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गैस की कमी के कारण कई छोटे-बड़े उद्योगों पर संकट गहराता जा रहा है। बुलंदशहर में चूड़ी और पेठा बनाने वाली फैक्ट्रियां गैस आपूर्ति बाधित होने से बंद हो गई हैं, जिससे लगभग 30 हजार लोग बेरोजगार हो गए हैं।उद्योग संचालकों का कहना है कि इन फैक्ट्रियों का उत्पादन पूरी तरह गैस पर निर्भर है। गैस आपूर्ति बंद होने के कारण उत्पादन रुक गया और मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।
वहीं मेरठ में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां करीब 8000 कारखानों पर गैस संकट का असर पड़ रहा है। यदि जल्द ही गैस की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों को बंद करना पड़ सकता है।उद्योग संगठनों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि उद्योगों को राहत मिल सके और मजदूरों की नौकरियां बचाई जा सकें।
Tags
trendig
