वाराणसी में LPG संकट: अन्नपूर्णा रसोई पर लगा ताला, भक्त बिना प्रसाद लौटे

वाराणसी,  अन्नपूर्णा रसोई में शनिवार को LPG सिलेंडर खत्म होने के कारण भोजन नहीं बन सका। इस वजह से अन्नक्षेत्र पर अस्थायी रूप से ताला लगाना पड़ा और कई श्रद्धालुओं को बिना प्रसाद के ही वापस लौटना पड़ा।जानकारी के अनुसार, यह रसोई वाराणसी की पहली ऐसी सेवा है जहां रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया जाता है। शनिवार सुबह रसोई में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन गैस सिलेंडर खत्म हो जाने से भोजन बनाना संभव नहीं हो पाया।रसोई से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि समय पर LPG सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण यह स्थिति बनी। गैस उपलब्ध होते ही भोजन व्यवस्था दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

अन्नपूर्णा रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त और जरूरतमंद लोग भोजन करने आते हैं। अचानक रसोई बंद होने से कई लोग निराश होकर लौट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस तरह की सेवा में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को परेशानी न हो।फिलहाल रसोई प्रबंधन ने गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने की कोशिश तेज कर दी है और जल्द ही अन्न सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post