दिल के मरीज बुजुर्ग की गुहार: 3 दिन से सिलेंडर के लिए लगा रहा हूं चक्कर

वाराणसी। गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे एक बुजुर्ग का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी परेशानी बताते हुए भावुक हो जाते हैं। बुजुर्ग का कहना है कि वे दिल के मरीज हैं और पिछले तीन दिनों से सिलेंडर लेने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें गैस नहीं मिल पाई है।बुजुर्ग ने बताया कि कई बार एजेंसी और संबंधित दफ्तरों के पास जाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। थकान और परेशानी के बीच उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरतमंदों को समय पर गैस सिलेंडर और जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।फिलहाल मामले को लेकर लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post