अखिलेश यादव का आरोप— जनता को गुमराह कर रही सरकार

लखनऊ:अखिलेश यादव ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर फैलाई जा रही बातें सिर्फ अफवाह हैं और इन्हें खुद मुख्यमंत्री द्वारा फैलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए इस तरह की बातें कर रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता इस समय महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती लागत से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ठोस कदम उठाने के बजाय नई-नई चर्चाएं पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सच में जनता की चिंता करती है तो उसे रोजमर्रा की जरूरतों और आर्थिक समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।

सपा प्रमुख ने इस दौरान राज्य के डिप्टी सीएम पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे उस जगह पर गए थे जहाँ गांजा पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में हुई एक पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां खजूर खाने की चर्चा हो रही है, जबकि प्रदेश के लोग रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दे और अफवाहों या बयानबाज़ी से बचें।अखिलेश यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और गरमा सकता है और दोनों पक्षों के बीच बयानबाज़ी बढ़ सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post