गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान सपा नेता ने घर में बनाया लकड़ी का चूल्हा

शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने विरोध स्वरूप अपने घर में लकड़ी और बुरादे का चूल्हा बनाना शुरू कर दिया है। विष्णु शर्मा ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण गृहिणियों को खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि गैस एजेंसी संचालक न तो फोन उठा रहे हैं और न ही समय से सिलेंडर की बुकिंग हो पा रही है, जिससे लोगों के लिए दो वक्त का भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि गैस संकट के चलते अब उन्हें पुराने प्रचलन के अनुसार बुरादे का चूल्हा और कोयले की अंगीठी बनाकर खाना पकाना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले नोटबंदी में लोग लाइनों में खड़े रहे, कोरोना काल में ऑक्सीजन के लिए परेशान हुए और अब गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है।







Post a Comment

Previous Post Next Post