वाराणसी खंड शिक्षक सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा ने किया नामांकन

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने शिक्षक हितों को अपनी प्राथमिकता बताया।

प्रमोद मिश्रा ने कहा कि उनका प्रयास शिक्षकों के मान-सम्मान की रक्षा करने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए वह प्रयास करेंगे।

उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि इसके लिए वह अपनी ओर से सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखेंगे और शिक्षकों के हित में इस पर ध्यान देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षकों से जुड़े जो अधिकार या सुविधाएं प्रभावित हुई हैं, उन्हें सरकार के संज्ञान में लाकर उनके लाभ-हानि का पक्ष रखते हुए आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post