भगवान शिव के आध्यात्मिक और सामाजिक अवदान पर विचार गोष्ठी, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल के मुख्य हॉल में रिनेंसाँ यूनिवर्सल, वाराणसी चैप्टर की ओर से “आनन्द मार्ग दर्शन की दृष्टि में भगवान शिव का आध्यात्मिक और सामाजिक अवदान” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान शिव के आध्यात्मिक स्वरूप के साथ उनके सामाजिक योगदान और मानव कल्याण से जुड़े पहलुओं पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के वरिष्ठ पुरोधा आचार्य वन्दनानन्द अवधूत ने की। मुख्य अतिथि वक्ता सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति डॉ. बिहारी लाल शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि वक्ता सेवानिवृत्त जज डॉ. चन्द्रभाल ‘सुकुमार’ ने भी अपने विचार रखे।

गोष्ठी में रिनेंसाँ यूनिवर्सल वाराणसी चैप्टर के सचिव डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सत्यजीत साहू, अवधूतिका आनन्द कौस्तुभा आचार्या और आचार्य सत्यप्रकाश सिंह ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए।




इस अवसर पर श्री काशी विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post