सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का तंज, क्या अब नालों से गैस निकालेंगे

प्रयागराज/लखनऊ:उत्तर प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कई सपाई सड़क पर लेट गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को उठाकर सड़क से हटाया।प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर लेटे नेताओं और कार्यकर्ताओं को उठाकर मौके से हटाया, ताकि यातायात बहाल किया जा सके।सपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की भारी कमी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। कई जगहों पर लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है और बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं मिल रही।  

सद इमरान प्रतापगढ़ी का बयान सपा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो लोगों को रसोई चलाने में बड़ी मुश्किल होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “क्या अब नालों से गैस निकालेंगे?”जनता में बढ़ रही चिंतागैस की आपूर्ति में देरी और सिलेंडर की कमी को लेकर कई शहरों में उपभोक्ता परेशान हैं। कुछ जगहों पर स्कूलों और संस्थानों को भी गैस न मिलने के कारण लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post