समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी की ओर से शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में कांशीराम की 92वीं जयंती को पीडीए स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जैतपुरा थाना क्षेत्र के नागकुआं स्थित एक लॉन में गंगा-जमुनी कौमी मिल्लत रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों, समाज के गणमान्य लोगों और धर्मगुरुओं ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं शहर के प्रमुख वैश्य-व्यापारी नेता डॉ. अजय चौरसिया के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने सामाजिक न्याय और बराबरी के अधिकार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और सम्मान के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हाजी अब्दुल समद अंसारी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, मोहम्मद दिलशाद अहमद, ईशान श्रीवास्तव, सरफराज़ खान, पार्षद मुमताज खान, अज़हर अली सिद्दीकी, योगेंद्र यादव, महानगर मीडिया प्रभारी रामजी यादव, पार्षद अवनीश यादव विक्की, सत्यनारायण यादव, पार्षद हारुन अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

