चौरसिया समाज के होली मिलन समारोह में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किया गया सम्मानित

चौरसिया समाज भारत, उत्तर प्रदेश वाराणसी द्वारा होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने नृत्य और गायन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

समारोह के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और प्रतिभागियों को ओमप्रकाश चौरसिया द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओमप्रकाश चौरसिया, दिनेश चौरसिया, बाबूलाल चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, धीरज चौरसिया, रानी चौरसिया, सुदामा देवी, ज्योति चौरसिया सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post