वाराणसी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कचहरी क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया।बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशनिरीक्षण के दौरान मोहित अग्रवाल ने बिना नंबर प्लेट खड़ी गाड़ियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अवैध पार्किंग पर भी सख्ती पुलिस कमिश्नर ने नगर निगम के टेंडर धारकों को भी निर्देशित किया कि गाड़ियां निर्धारित ग्रीन पट्टी के बाहर खड़ी नहीं होनी चाहिए।
यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।कई अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान प्रमोद कुमार, अंशुमान मिश्रा, अपूर्व पांडे और शिवाकांत मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे।ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर फोकस इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकना है। पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।वाराणसी पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

