वाराणसी में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) के पर्यवेक्षण में शहरभर में वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। शहरभर में चला सघन चेकिंग अभियान इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर चेकिंग की गई। उप निरीक्षक यातायात नारायण सिंह व उनकी टीम ने कई वाहनों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की। मौके पर ही हटवाई गई काली फिल्म जिन वाहनों पर काली फिल्म पाई गई, उन्हें तुरंत हटवाया गया। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
क्यों खतरनाक है काली फिल्म?ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, वाहनों पर काली फिल्म लगाने से:•अंदर बैठे लोगों की पहचान मुश्किल हो जाती है• आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ती है•सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी में परेशानी होती है इसी कारण इसे नियमों के तहत प्रतिबंधित किया गया है।पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

